नवीनतम
राजनीति
विश्व पर्यावरण दिवस पर आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईएमआरटी बिजनेस स्कूल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी श्री राजीव कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
अपने संबोधन में श्री कुमार ने पर्यावरणीय जागरूकता के वैश्विक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1972 में आयोजित स्टॉकहोम सम्मेलन ने पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक विमर्श का प्रमुख विषय बनाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरणीय नीतियों एवं सहयोग की मजबूत नींव रखी। उन्होंने भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए सर्वोच्च न्यायालय की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्यायालय के विभिन्न निर्देशों और हस्तक्षेपों के परिणामस्वरूप अनेक पर्यावरणीय कानूनों एवं नीतियों को मजबूती मिली है। उन्होंने भारतीय संविधान के राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों (डीपीएसपी) तथा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है।
कॉर्पोरेट क्षेत्र की भूमिका पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज व्यवसायिक संस्थान पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति अधिक सजग हो रहे हैं तथा अपनी कार्यप्रणाली में सतत विकास के सिद्धांतों को शामिल कर रहे हैं। तेजी से बढ़ती जनसंख्या और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को पर्यावरणीय क्षरण का प्रमुख कारण बताते हुए उन्होंने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में "रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल" के सिद्धांतों को अपनाने तथा "यूज़ एंड थ्रो" संस्कृति से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका
कुमार ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। यह संवादात्मक सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर आईएमआरटी बिजनेस स्कूल के चेयरमैन डी.आर. बंसल, आईएफएस (सेवानिवृत्त) तथा निदेशक प्रो. शिल्पिका पांडेय ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आईएमआरटी बिजनेस स्कूल ने पर्यावरणीय जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया और विद्यार्थियों को हरित एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया। "आज प्रकृति की रक्षा करें, ताकि कल का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध हो।"

lucknow news विश्व पर्यावरण दिवस Environmental conservation Environmental Awareness Sustainable Development Environmental Education environment protection climate awareness Green Future World Environment Day 2026 IMRT Business School Rajeev Kumar IFS Reduce Reuse Recycle Corporate Social Responsibility Sustainable Growth Stockholm Conference 1972

Comments