नवीनतम
राजनीति
विश्व पर्यावरण दिवस पर नवाबगंज विधायक ने किया वृक्षारोपण
एक पेड़ मां के नाम विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लॉक परिसर में किया वृक्षारोपण
बरेली/ नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनेकों स्थानों पर वृक्षारोपणकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया किसी क्रम में उन्होंने आज विकासखंड भदपुरा पहुंचकर यहां के खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता के साथ ब्लॉक प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण करने के बाद विधायक आर्य ने लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को एक-एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया गया यहीं पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम पर लगाने की बात कहते हुए उन्होंने जागरूक करने का कार्य किया और कहा एक पेड़ मां के नाम लगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को सफल बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई जा रही है।
इस कार्यक्रम को समझना और अपने ही हित की आवश्यकता है संसार में मां का ही दर्जा सबसे ऊपर है वह चाहे जन्मदिन वाली मां हो या फिर धरती मां हो इन दोनों के नाम वृक्ष लगाकर प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार करना चाहिए जिसके तहत हम जिस धरती मां के ऊपर रह रहे हैं जन्म लेने से लेकर मृत्यु के समय तक धरती मां की गोद में ही हम सबको समा जाना है ।
इसलिए एक वृक्ष मां के नाम लगाकर मां का सम्मान बढ़ाया जाना चाहिए इस कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधानों ने भी ग्राम पंचायत में एक वृक्ष मां के नाम लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का कार्य किया गया जिसके तहत ढकिया बर्कली क्यों लड़ियां के प्रधान रविंद्र कुमार गंगवार ने भी इस योजना में बढ़-चढ़कर भाग लिया और वृक्षारोपण किया गया इस कार्यक्रम के तहत विधायक ने नवाबगंज एवं भदपुरा के दर्जनों स्थानों पर वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया।
यहां पर उपस्थित विधायक डॉक्टर एमपी आर्य खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता क्यों लड़िया के प्रधान रविंद्र कुमार गंगवार टी आर गंगवार भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर जयदीप सिंह राजा बाबू समेत तकनीकी सहायक इतेंद्र पाल सिंह एपीओ सुमित कुमार समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।
विश्व पर्यावरण दिवस bareilly news environmental protection एक पेड़ मां के नाम Rural Development Bhadpura Block environment awareness Tree Plantation Drive Green India Mission World Environment Day Green Initiative Sustainable Environment Plantation Campaign Ek Ped Maa Ke Naam Dr MP Arya Nawabganj MLA Narendra Modi Campaign Tree Plantation Program Gram Panchayat Initiative


Comments