पानी संकट के बीच जन सहयोग की बड़ी पहलग्राम प्रधान, समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट ने संभाली कमान, बीजपुर सब्जी मंडी के पुराने कुएं की कराई सफाई

भीषण गर्मी में बाजार क्षेत्र को मिलेगी राहत की उम्मीद एनटीपीसी की मौजूदगी के बावजूद पानी समस्या पर उठे सवाल

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र-

क्षेत्र में लगातार बढ़ते जल संकट और पेयजल समस्या के बीच ग्राम प्रधान एवं समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट की टीम ने जनहित में बड़ा कदम उठाते हुए बीजपुर सब्जी मंडी स्थित पुराने कुएं की साफ-सफाई का अभियान चलाया। महावीर सिंह और मनोज सोनकर के नेतृत्व में संपन्न इस कार्य ने क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता की मिसाल पेश की।

कुएं की सफाई के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की सक्रिय मौजूदगी देखने को मिली। गिरजा पांडे, जुगल तिवारी, जय राम शर्मा, गोपाल प्रसाद, राघव, रवीन्द्र गुप्ता, वीरेंद्र और रामेश्वर ने इस अभियान का समर्थन करते हुए इसे जनहित का सराहनीय प्रयास बताया।

क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी टोल प्लाज़ा व जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आ अभियान, कियाड्रिंक एंड ड्राइव सहित विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्यवाही Read More क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी टोल प्लाज़ा व जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आ अभियान, कियाड्रिंक एंड ड्राइव सहित विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्यवाही

श्रमदान कर युवाओं ने दिखाई मिसाल

बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां पूर्ण Read More बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां पूर्ण

पुराने कुएं को दोबारा उपयोग योग्य बनाने के लिए अंकित, करण, सोहेल, विमलेश, राम बाबू और गबरू ने मेहनत कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों की खुलकर सराहना की।

प्यासे राहगीरों के लिए फरिश्ता बने आरक्षी, ड्यूटी के साथ निभा रहे मानवता का धर्म Read More प्यासे राहगीरों के लिए फरिश्ता बने आरक्षी, ड्यूटी के साथ निभा रहे मानवता का धर्म

स्थानीय लोगों का मानना है कि कुएं की सफाई और पुनः संचालन शुरू होने से बाजार क्षेत्र की बड़ी आबादी को पेयजल समस्या से काफी राहत मिल सकती है। भीषण गर्मी और बढ़ती जल किल्लत के दौर में यह पहल लोगों के लिए राहत और उम्मीद बनकर उभरी है।

चर्चा में एनटीपीसी, सहयोग पर उठे सवाल-

क्षेत्र में यह चर्चा भी जोर पकड़ती रही कि एनटीपीसी जैसी महारत्न कंपनी की मौजूदगी के बावजूद बाजार क्षेत्र की पानी समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अपेक्षित सहयोग नजर नहीं आ रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी और सवाल दोनों देखे गए।ग्राम प्रधान एवं समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट की इस पहल को क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी और जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें