सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, तलाश जारी

कोन थाना क्षेत्र के हर्रा क्षेत्र की घटना, परिजनों में मचा कोहराम

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन /सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सोन नदी में स्नान करने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

IMG_20260602_202030

मिली जानकारी के अनुसार नकतवार, चांचीकला चौकी निवासी 14 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मुखलाल निषाद और 13 वर्षीय कृष्णा निषाद पुत्र अरविंद निषाद हर्ता (सोनझर ) जो आपस में फुफेरे भाई थे, मंगलवार को सोन नदी में नहाने गए थे। स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए।

ईद-उल-अज़हा पर्व पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई नमाज़ Read More ईद-उल-अज़हा पर्व पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई नमाज़

कचनरवा मुख्य बाजार में  गंदगी का लगा अंबार, लोगों को  हो रही है भारी फजीहत Read More कचनरवा मुख्य बाजार में गंदगी का लगा अंबार, लोगों को हो रही है भारी फजीहत

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों किशोरों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई वरिष्ठ अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों किशोरों की तलाश लगातार जारी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुटे हुए हैं और दोनों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत Read More खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत

प्रशासन का कहना है कि दोनों किशोरों की खोज के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस बावत् प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तलाश जारी है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें