फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एमपी-यूपी बॉर्डर के पास तड़के घेराबंदी कर गिरफ्तारी, लूट-जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में थे वांछित

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के दो वारण्टी अभियुक्तों को मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपी लूट, धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित बताए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक थाना बीजपुर में दर्ज मुकदमा संख्या-2735/26 धारा 392, 411, 419, 420, 467, 468 एवं 471 भादवि से संबंधित दो वारण्टी/अंतरराज्यीय गैंग सदस्यों को सोमवार की अलसुबह करीब 05:39 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को सिरसोती एमपी-यूपी बॉर्डर से लगभग 100 मीटर पहले बीजपुर मार्ग पर दबोचा।

नैनी नए पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग Read More नैनी नए पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग

सिंगरौली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

जनपद में आँधी-तूफान, वज्रपात, ओलावृष्टि एवं भारी वर्षा की संभावना, प्रशासन सतर्क Read More जनपद में आँधी-तूफान, वज्रपात, ओलावृष्टि एवं भारी वर्षा की संभावना, प्रशासन सतर्क

गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप जायसवाल (33 वर्ष) पुत्र जवाहर जायसवाल निवासी गनियारी रोड, पोस्ट ऑफिस के पास, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) तथा श्रीदेव साकेत उर्फ देवा (26 वर्ष) पुत्र स्व. रामजी साकेत निवासी जायका होटल के पीछे, गनियारी वार्ड नंबर-41, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) शामिल हैं।

गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही, अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख मूल्य की टाटा नेक्सॉन एवं हाईवा ट्रक कुर्क Read More गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही, अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख मूल्य की टाटा नेक्सॉन एवं हाईवा ट्रक कुर्क

मानवाधिकार आयोग व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, कांस्टेबल चन्दन यादव, रिजर्व कांस्टेबल निखिल उपाध्याय एवं रिजर्व कांस्टेबल साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार