फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के प्रकरण में 10,000 रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार

कोन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फर्जी चिकित्सकीय गतिविधियों में संलिप्त सहयोगी दाई भी गिरफ्तार

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन /सोनभद्र-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 ज्ञातव्य है कि कस्बा कोन में अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा के दौरान कथित फर्जी चिकित्सकीय उपचार एवं ऑपरेशन के दौरान आशा बहू सीमा देवी की मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0-104/2026, धारा 105, 318(4) बीएनएस एवं 34 एनएमसी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में वांछित एवं ₹10,000 की पुरस्कार घोषित अभियुक्ता सलमा पत्नी आसिफ मोहम्मद निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र तथा उसकी सहयोगी दाई जौरुन बीबी पत्नी करीमन निवासी सिसरी बनखेता, थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखंड) को थाना कोन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

रिहंद बलभ पंत सागर क्षेत्र में पुलिस का जागरूकता अभियान Read More रिहंद बलभ पंत सागर क्षेत्र में पुलिस का जागरूकता अभियान

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 शिव प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन, हे0का0 शिव कुमार यादव, म0रि0का0 स्वधा सिंह, म0रि0का0 सौम्या तिवारी शामिल रहे।

जुबेर से अजय बनकर धोखे से बनाया युवती को अपने हवस का शिकार Read More जुबेर से अजय बनकर धोखे से बनाया युवती को अपने हवस का शिकार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार