फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की हत्या, करमा गांव में सनसनी।

रात दो बजे हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी; परिजनों से पूछताछ जारी।

PRAYAGRAJ SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात रिपोर्ट सरस सिंह 

प्रयागराज, घूरपुर। घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

जानकारी के अनुसार, करमा चौकी के पीछे स्थित करमा गांव निवासी तिलकधारी भारतीया (55 वर्ष) की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे किसी बात को लेकर परिवार के भीतर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। इसी दौरान तिलकधारी भारतीया पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को भी जुटाया जा रहा है।

थाना जिगना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना जिगना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का परिवार के कुछ सदस्यों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

खजनी में अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त एक्शन: नियम तोड़ने पर लगेगा हत्या का मुकदमा Read More खजनी में अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त एक्शन: नियम तोड़ने पर लगेगा हत्या का मुकदमा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है।

राजमाता अहिल्या बाई की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।  Read More राजमाता अहिल्या बाई की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। 

घूरपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार