फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

मसौढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.375 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में छापेमारी, आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मसौढ़ी (पटना)। बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए मसौढ़ी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मसौढ़ी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.375 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति विदेशी शराब की खेप लेकर इलाके में बिक्री के उद्देश्य से पहुंचा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलियारी गांव निवासी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुणाल कुमार, पिता शिवनारायण साव, ग्राम बलियारी, थाना मसौढ़ी, जिला पटना के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में मैजिक मोमेंट 750 एमएल की 5 बोतल, रॉयल स्टैग 375 एमएल की 11 बोतल तथा किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर 500 एमएल की 5 कैन/बोतल शामिल हैं। कुल बरामद शराब की मात्रा 10.375 लीटर बताई गई है।

मसौढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नगर निगम बेतिया मुख्य नाला टाउन ड्रेन पर अतिक्रमणकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी Read More नगर निगम बेतिया मुख्य नाला टाउन ड्रेन पर अतिक्रमणकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी

इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि राज्य सरकार की शराबबंदी नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर शराब के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रतिबंधित पेड़ो पर आरा चला रहे है लकड़कट्टे Read More प्रतिबंधित पेड़ो पर आरा चला रहे है लकड़कट्टे

पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने भी सराहा है। वहीं क्षेत्र में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के बीच इस छापेमारी के बाद भय और बेचैनी का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

बेतिया में 2 जून से लगेगा संस्कृत महाकुंभ Read More बेतिया में 2 जून से लगेगा संस्कृत महाकुंभ

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार