कनहर परियोजना के अधिकारियों की मनमानी से किसानों में उबाल, किया उचित मुआवजा की मांग

सिंचाई के लिए निर्माणाधीन बहुचर्चित एलपीबीसी नहर परियोजना की भूमि अधिग्रहण में धांधली का आरोप , संबंधित विभाग द्वारा मुआवजा की राशि में देने में आनाकानी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कोन क्षेत्र में सिंचाई के लिए निर्माणाधीन बहुचर्चित कनहर एलपीबीसी नहर परियोजना की भूमि अधिग्रहण में संबंधित विभाग द्वारा जमकर धांधली करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारी की मनमानी इस कदर बढ़ गया है कि उनके द्वारा मनमानी तरीके से किसानों को मुआवजा दिया गया है । बतादें कि शासनादेश के अनुसार भूमि की दर अलग अलग प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया।

IMG_20260531_165900

नैनी नए पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग Read More नैनी नए पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग

इसी क्रम में ग्राम पंचायत कचनरवा निवासी/ कास्तकार राजनारायण जायसवाल के द्वारा जिलाधिकारी को लिखे शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि बिना रजिस्ट्री व मुआवजा के ही आराजी संख्या1093 व 963 व 956 में संबंधित परियोजना के अधिकारियों की देख रेख में निर्माण खण्ड प्रथम में कार्य शुरू कराया गया था जिसकी जानकारी मिलते ही शिकायतकर्ता संबंधित विभाग के अभियंता से सेल फोन पर जानकारी चाही किन्तु अधिकारियों द्वारा किसानों से बात करना उचित नहीं समझा और वहीँ विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत कचनरवा में कुछ लोगो को निर्धारित दर से अधिक रुपये दिया गया है जो जाँच का विषय है।

जिलाधिकारी  ने ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम कक्ष का सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से लिये जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश Read More जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम कक्ष का सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से लिये जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उचित मुआवजा दिलाने व पूर्व में वितरित किये गए मुआवजा राशि की जाँच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की माँग किया है।

पिपरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों  में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा  न्यायालय Read More पिपरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें