नवीनतम
फीचर्ड
अपनों के बीच अपने घर अमेठी पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी
स्मृति इरानी ने प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, शोकाकुल परिवारों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
अमेठी। अमेठी की पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति इरानी अपनों के बीच अपने घर अमेठी पहुंची।भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अपने एक दिवसीय अमेठी प्रवास के दौरान मुसाफिरखाना में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के समापन सत्र में सहभाग कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा, अंत्योदय एवं कार्यकर्ता समर्पण की भावना को भारतीय जनता पार्टी की मूल शक्ति बताते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सेवा, समर्पण एवं संस्कार के पथ पर निरंतर अग्रसर है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।कार्यक्रम उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से भेंट कर अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसी क्रम में तिलोई विधानसभा अंतर्गत पूरे ठकुराइन, ब्लॉक सिंहपुर में बृजेश तिवारी के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मिश्रौली में राकेश शुक्ला एवं मेदन मवई ग्राम में संतोष ओझा, शाहगढ़ में पवन पासी के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर वातावरण अत्यंत भावुक एवं मार्मिक रहा। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार सदैव उनके साथ खड़ा है।अपने प्रवास के अंतिम चरण में गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्षों,जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक की।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के नेतृत्व, संगठननिष्ठा एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार की सराहना की। स्मृति इरानी के एक दिवसीय दौरे से अमेठी का राजनीतिक पारा और गर्म हो गया, विरोधी दलों में खलबली मच गई, क्योंकि स्मृति इरानी का अमेठी से पारिवारिक रिश्ता है, अमेठी में उनका अपना घर है और अमेठी की मतदाता भी है, ऐसे में जब-जब स्मृति इरानी अमेठी आती है विरोधी दलों में खलबली मच जाती है क्योंकि अमेठी की जनता से स्मृति इरानी का सीधा जुड़ाव और लगाव है उन्होंने अमेठी को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का काम किया है,
तथा अमेठी में संगठन की मजबूती के लिए विशेष कार्य किए हैं। प्रशिक्षण अभियान समापन के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री एवं अमेठी प्रभारी शंकर गिरी, जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला महामंत्री बिशुभ मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित पासी, जिला उपाध्यक्ष हिंदेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रभात शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री आशा बाजपेई, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा बाजपेई, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह, मीडिया विभाग जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरि नाम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू सिंह , सहित जनपद के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अमेठी समाचार BJP Training Campaign 2026 Amethi political news स्मृति इरानी अमेठी दौरा Smriti Irani Amethi visit पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अमेठी भाजपा संगठन Smriti Irani latest news अमेठी राजनीतिक खबर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन गौरीगंज भाजपा कार्यालय Musafirkhana BJP program BJP leader Smriti Irani BJP organizational meeting स्मृति इरानी संबोधन भाजपा कार्यकर्ता उत्साहवर्धन


Comments