बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बस्ती-कांटे मार्ग पर ग्राम बनकसही के पास हुआ, जहां सड़क किनारे गिरी पेड़ की टहनी दुर्घटना की वजह बन गई। पुलिस के अनुसार दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती निवासी 22 वर्षीय अंगद पुत्र सूरज गुप्ता और 21 वर्षीय आदित्य निषाद पुत्र प्रदीप निषाद मोटरसाइकिल से बस्ती से गोरखपुर मछली लेने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बनकसही के पास सड़क किनारे गिरी पेड़ की टहनी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
इसी बीच सल्तौवा गोपालपुर थाना सोनहा निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र रूपेश कुमार अपने साथियों के साथ बारात से लौट रहा था। सड़क पर घायल पड़े युवकों को देखकर वह मदद के लिए रुक गया। तभी बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही एक अज्ञात बस ने उसे कुचल दिया । हादसा इतना भीषण था कि सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।मामले में क्षेत्राधिकार रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि रात लगभग 2:00 बजे बाइक से आ रही युवक की बाइक सड़क पर गिरी हुई टहनी से बाइक टकरा गई और बाइक गिर गई और दोनों चोटिल हो गए |
 
बारात से वापस लौट रहे युवक द्वारा उन लोगों की सहायता की जाने लगी तभी गोरखपुर से आ रही तेज रफ्तार बस ने रूपेश को कुचल दिया | स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अंगद और आदित्य को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया साथ ही इलाज के दौरानअंगद की भी मृत्यु हो गई । वहीं आदित्य का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात बस की तलाश और मामले की अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार