नवीनतम
फीचर्ड
सीडीओ ने गौशालाओं का किया निरीक्षण, लू से बचाव के दिए निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने मंगलवार को विकासखंड डीघ क्षेत्र के भावापुर, इब्राहिमपुर एवं फुलवरिया सहित विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भदोही। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने मंगलवार को विकासखंड डीघ क्षेत्र के भावापुर, इब्राहिमपुर एवं फुलवरिया सहित विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए उन्होंने गोवंशों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गौशाला संचालकों को निर्देशित किया कि गोवंशों के लिए ताजे पेयजल की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्याप्त छायादार स्थान, साफ-सफाई एवं चारे की उपलब्धता बनाए रखने को कहा, ताकि भीषण गर्मी और लू से गोवंशों को सुरक्षित रखा जा सके।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद की सभी गौशालाओं में गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा बीमार एवं कमजोर पशुओं के उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी डीघ, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
भदोही ग्राम प्रधान भीषण गर्मी पशुपालन विभाग हीट वेव मुख्य विकास अधिकारी भदोही समाचार पशु संरक्षण पंचायत सचिव गौशाला निरीक्षण बाल गोविंद शुक्ला डीघ विकासखंड भावापुर गौशाला इब्राहिमपुर गौशाला फुलवरिया गौशाला गोवंश सुरक्षा ताजे पेयजल की व्यवस्था छायादार स्थान पशु चारा व्यवस्था मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण पशु उपचार गौशाला व्यवस्थाएं


Comments