खंम्भे  में बाइक टकराने से एक युवक की मौत दो युवक घायल

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी। 

मीरजापुर। लालगंज-दीपनगर मार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोलकम गांव के सामने हुई, जब तीन युवक एक अपाचे बाइक पर सवार होकर पिउरी गांव से लालगंज लौट रहे थे। मृतक की पहचान हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी 19 वर्षीय रमाशंकर के रूप में हुई है।

 

घाटमपुर में ओवर लोड डंपर पलटा, साइकिल सवार चौकी दार की दर्दनाक मौत Read More घाटमपुर में ओवर लोड डंपर पलटा, साइकिल सवार चौकी दार की दर्दनाक मौत

सिलेंडर लदा ट्रक पलटा चालक गंभीर रूप से घायल  342 सिलेंडर इंडियन के गैस गोदाम में ले जा रहा था ट्रक।  Read More सिलेंडर लदा ट्रक पलटा चालक गंभीर रूप से घायल  342 सिलेंडर इंडियन के गैस गोदाम में ले जा रहा था ट्रक। 

पुलिस के अनुसार,लालगंज-दीपनगर मार्ग पर कोलकम गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमाशंकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर सवार अन्य दो युवक, 20 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय आनंद, गंभीर रूप से घायल हो गए।
रमाशंकर अपने चचेरे भाई सुनील और आनंद के साथ संतनगर थाना क्षेत्र के पिउरी गांव में अपनी बहन के

दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत,, एक चालक की मौके पर मौत Read More दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत,, एक चालक की मौके पर मौत

 

घर भांजे के जन्म पर आयोजित बधाव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घटना की सूचना मिलने पर संतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सक डॉ. पंकज ने सुनील और आनंद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
संतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक रमाशंकर अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार