बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत जीएमसीएच कराया गया पोस्टमार्टम
परिजनों ने उसे लाठी डंडे से जैसे तैसे बिजली के झटके से बचाया और दोनों को इलाज हेतु बेतिया जीएमसीएच लाया
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
बेतिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करगहिया की है जहां अपने ही घर में बिजली की चपेट में आने से महिला की जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत का मामला प्रकाश में आया है, बता दे कि कल दिनांक 13 मई, बुधवार की शाम करीब 5 बजे अपने ही घर में बिजली के बल्ब को लगा रही महिला को बिजली के करेंट ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, आनन फानन में परिजनों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया इलाज हेतु लाए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला को बिजली का करेंट ज्यो ही लगा उसी क्रम में उसकी 14 वर्षीय बेटी निशा कुमारी भी घर में मौजूद थी, अपनी मां को बचाने गई बेटी निशा भी बिजली के चपेट में आ गई।
परिजनों ने उसे लाठी डंडे से जैसे तैसे बिजली के झटके से बचाया और दोनों को इलाज हेतु बेतिया जीएमसीएच लाया, इसी दौरान कल देर शाम करीब 7:30 बजे महिला की मौत हो गई, घटना की सूचना स्थानीय मुफ्फसिल थाना को प्राप्त हुई जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, दिनांक 14 मई, गुरूवार को 10 बजे, पोस्टमार्टम पश्चात् शव परिजनों को सौंप दिया गया है, बताया जाता है कि महिला की दो बेटी, छोटी बेटी रौशनी एवं एक लड़का अभय कुमार (7वर्ष) है एवं मृतिका महिला के पति पेशे से मजदूरी का काम करते हैं इस घटना से मृतक परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, मृतिका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया वार्ड संख्या 31 निवासी राजू शाह के करीब 36 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है।


Comments