सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम मे धधुआ गाजन स्थित आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है।
लालगंज, प्रतापगढ़। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम मे धधुआ गाजन स्थित आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम के तहत मेधावी शशांक मिश्र ने कॉमर्स संकाय विषय में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गणित संकाय में श्रेया मौर्या 92.4 के तहत द्वितीय एवं शिवा शुक्ला 89.6 व अशद अहमद 86.4 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बायो संकाय में साक्षी शुक्ला 86.4 प्रथम, अनन्या जायसवाल 85.8 द्वितीय तथा आस्था मिश्रा 85 व पीयूष मिश्रा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। निदेशिका श्रुति शुक्ला ने परीक्षा परिणाम को विद्यालय के पठन पाठन के परिवेश की मजबूती का प्रतीक ठहराया। सरंक्षक विभवभूषण शुक्ल ने सफल मेधावियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर गरिमा मिश्रा, आन्द्रे डिसिल्वा, महेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ शिक्षा समाचार लालगंज प्रतापगढ़ यूपी शिक्षा समाचार मेधावी छात्र सम्मान पीयूष मिश्रा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल धधुआ गाजन स्कूल शशांक मिश्र श्रेया मौर्या शिवा शुक्ला अशद अहमद साक्षी शुक्ला अनन्या जायसवाल आस्था मिश्रा सीबीएसई रिजल्ट 2026 इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम श्रुति शुक्ला विभवभूषण शुक्ल स्कूल टॉपर


Comments