90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत हजारीबाग में लगे शिविर
बच्चों और ग्रामीणों को बाल विवाह, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी
हजारीबाग, झारखंड:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) हजारीबाग द्वारा सोमवार को जिले के कई क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत चलाया जा रहा है।
शिविर का आयोजन केरेडारी प्रखंड के सलगा पंचायत, बरही प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय बरही और राजकीय मध्य विद्यालय बरही समेत अन्य स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग ध्रुव चंद्र मिश्रा के निर्देश पर तथा सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ।
शिविर में अधिकार मित्रों ने बच्चों और ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम और साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। साथ ही लोगों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस नंबर पर कॉल कर लोग घर बैठे मुफ्त में कानूनी सलाह और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह अभियान लगातार 90 दिनों तक चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, पुरुष और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अधिकार मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विधिक सेवा प्राधिकरण बरही प्रखंड विधिक जागरूकता शिविर हजारीबाग समाचार झारखंड ताजा खबर साइबर सुरक्षा सामाजिक जागरूकता बाल विवाह जागरूकता महिला जागरूकता कानूनी जागरूकता साइबर क्राइम जागरूकता शिक्षा और जागरूकता जनजागरूकता अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण छात्र छात्राएं झारखंड न्यूज कानूनी अधिकार मुफ्त कानूनी सहायता हजारीबाग अपडेट जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग डीएलएसए हजारीबाग 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ध्रुव चंद्र मिश्रा डॉ रवि प्रकाश तिवारी केरेडारी प्रखंड सलगा पंचायत राजकीय मध्य विद्यालय बरही +2 उच्च विद्यालय बरही मुफ्त कानूनी सलाह टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 बाल श्रम रोकथाम अधिकार मित्र विधिक सेवा अभियान ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम कानूनी सहायता न्यायिक जागरूकता ग्रामीण क्षेत्र कार्यक्रम कानूनी जानकारी अभियान


Comments