61 दिनों से जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, समाधान की मांग तेज

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पिछले 61 दिनों से लगातार जारी है। सरकार के साथ अब तक कोई सार्थक वार्ता नहीं होने के कारण हड़ताल समाप्ति की दिशा में ठोस पहल नहीं हो पा रही है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पिछले 61 दिनों से लगातार जारी है। सरकार के साथ अब तक कोई सार्थक वार्ता नहीं होने के कारण हड़ताल समाप्ति की दिशा में ठोस पहल नहीं हो पा रही है। मनरेगा कर्मी समान काम के लिए समान मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, जिससे मनरेगा कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
 
मनरेगा कर्मचारी संघ के राधेश्याम पंडित ने कहा कि लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही कर्मियों को भी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
 
उन्होंने कहा कि पूर्व में केवल आश्वासन दिए गए थे, लेकिन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण मनरेगा कर्मी पुनः हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक पहल कर वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने की मांग की, ताकि हड़ताल समाप्त हो सके और विकास कार्य फिर से गति पकड़ सके।
 
झारखंड ताजा खबर ग्रामीण विकास योजना ग्रामीण विकास विभाग मनरेगा अपडेट झारखंड न्यूज जामताड़ा समाचार नारायणपुर जामताड़ा मनरेगा कर्मियों की हड़ताल मनरेगा कर्मचारी संघ समान काम समान मानदेय मनरेगा आंदोलन मनरेगा कर्मचारी मांग मनरेगा कार्य प्रभावित विकास कार्य ठप राधेश्याम पंडित मनरेगा हड़ताल 61 दिन मनरेगा कर्मचारी समस्या सरकार से वार्ता की मांग पंचायत रोजगार योजना ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन आर्थिक परेशानी मानसिक परेशानी सरकारी कर्मचारियों की मांग विकास कार्य बाधित मनरेगा योजना समाचार कर्मचारी आंदोलन सरकारी आश्वासन मनरेगा कर्मियों की समस्याएं झारखंड अपडेट हड़ताल समाप्त करने की मांग सरकारी वार्ता मनरेगा कर्मचारी आंदोलन पंचायत स्तर के कर्मचारी विकास योजनाओं पर असर रोजगार गारंटी योजना कर्मचारी संघ ग्रामीण रोजगार समाचार जनहित मुद्दे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार