नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
परेड के 20 हजार परिवारों पर रोज़गार संकट, सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद ने सौंपा ज्ञापन
इस दौरान हाजी फज़ल महमूद ने बताया कि परेड ग्राउंड स्थित 37/6 जगले क्षेत्र में आज़ादी के समय से सैकड़ों छोटी-छोटी दुकानें लगती चली आ रही हैं, जिनसे हजारों गरीब एवं मेहनतकश परिवारों का पालन-पोषण होता है।
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद के नेतृत्व में आज परेड क्षेत्र के व्यापारियों, दुकानदारों एवं नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने मिलकर जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि ए.सी.एम महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए गरीब व्यापारियों की रोज़ी-रोटी बचाने की मांग उठाई।
इस दौरान हाजी फज़ल महमूद ने बताया कि परेड ग्राउंड स्थित 37/6 जगले क्षेत्र में आज़ादी के समय से सैकड़ों छोटी-छोटी दुकानें लगती चली आ रही हैं, जिनसे हजारों गरीब एवं मेहनतकश परिवारों का पालन-पोषण होता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नगर निगम अधिकारियों द्वारा बिना किसी लिखित नोटिस एवं वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानदारों को दुकानें खाली करने का आदेश दिया गया, जिससे गरीब परिवारों के सामने रोज़गार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि परेड क्षेत्र के दुकानदारों को वहां से न हटाया जाए, किसी भी दुकान को न तोड़ा जाए तथा यदि प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का स्थानांतरण प्रस्तावित हो तो पहले उचित पुनर्वास एवं रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बिना लिखित नोटिस किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की मांग भी उठाई गई।
समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद ने कहा कि गरीब, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के मेहनतकश व्यापारियों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. नितेंद्र यादव,रजत मिश्रा,सुधांशु मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी कानपुर कानपुर समाचार नगर निगम कार्रवाई राजनीतिक विरोध हाजी फज़ल महमूद परेड क्षेत्र व्यापारियों का ज्ञापन एसीएम जिलाधिकारी प्रतिनिधि परेड ग्राउंड जगले क्षेत्र दुकान हटाने का विरोध गरीब व्यापारी रोज़ी रोटी संकट पुनर्वास मांग रोजगार सुरक्षा सपा कानपुर महानगर शैलेंद्र यादव मिंटू अपर्णा जैन डॉ नितेंद्र यादव रजत मिश्रा सुधांशु मिश्रा व्यापारी आंदोलन


Comments