ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा और पेड़ काटने का आरोप

परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और हरे पेड़ों की कटान का मामला गरमाता जा रहा है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
रतनपुर/महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और हरे पेड़ों की कटान का मामला गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को महरी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोस के गांव लुठहवा निवासी एक व्यक्ति ने ग्राम सभा महरी की गाटा संख्या 11 की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। शिकायती पत्र में आरोप है कि उक्त भूमि पर सरकारी बगीचा स्थित है जहां से अवैध कब्जाधारी धड़ल्ले से हरा पेड़ कटवा रहा है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध कब्जाधारी पेड़ काटकर ग्राम सभा की संपत्ति को भारी क्षति पहुंचा रहा है और निजी लाभ कमा रहा है। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से अशोक यादव, मोहरत, अमन, रामप्रीत, प्रिंस, कृष्ण मुरारी, कैलाश, दीप, रामचंद्र, धर्मेंद्र और राजेंद्र सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
 
ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को उचित जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें