सुआटस कॉलेज में वेतन बकाया को लेकर , शिक्षकों-कर्मचारियों का  प्रदर्शन।

नैनी एग्रीकल्चर क्षेत्र स्थित (सुआटस) कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों का आक्रोश अपने बकाया वेतन को लेकर लगातार बढ़ता जा रहा है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। नैनी एग्रीकल्चर क्षेत्र स्थित (सुआटस) कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों का आक्रोश अपने बकाया वेतन को लेकर लगातार बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों और कर्मचारियों ने बुधवार को यूनिवर्सिटी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने एकत्र होकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुलपति आर.बी. लाल सहित अन्य अधिकारियों का पुतला फूंका। इस दौरान “मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए गए।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है और कर्मचारियों का वेतन रोककर “वेतन चोरी” कर रहा है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी सैलरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने के लिए आगे नहीं आ रहा है।बुधवार को बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी यूनिवर्सिटी कैंपस में एकत्र हुए और रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए कॉलेज को बंद कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।बताया जा रहा है कि शिक्षक और कर्मचारी पिछले 27 महीनों से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। उनका कहना है कि छात्रों से फीस वसूली के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर फीस की राशि कहां जा रही है।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने प्रशासन पर मनमानी और दबंगई का आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन न मिलने से उनके परिवारों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

कुम्हारी/माटीकला के कारीगरो को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक/पगमिल Read More कुम्हारी/माटीकला के कारीगरो को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक/पगमिल

 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें