अधिवक्ताओं ने पशु-पक्षियों के लिए मिट्टी के प्यालों का किया वितरण

जनहित कारिणी समिति द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए जिला न्यायालय कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता लोकेश सिंह के कार्यालय में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु मिट्टी के प्यालों का वितरण किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज। जनहित कारिणी समिति द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए जिला न्यायालय कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता लोकेश सिंह के कार्यालय में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु मिट्टी के प्यालों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं को राहत पहुंचाना और समाज में संवेदनशीलता का संदेश देना रहा।इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील जैन सहित अधिवक्ता अवधेश यादव, गिरधर, संदीप कुमार, प्रेम शंकर यादव, सुनील चौधरी, धीरज वर्मा, आस्तित्य चौधरी, राम लखन, संदीप विश्वकर्मा और संदीप पटेल समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पशु-पक्षियों के प्रति दया और संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से भी इस तरह के कार्यों में सहभागिता करने की अपील की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें