श्रमिक दिवस के अवसर पर स्वैछिक रक्दान कैम्प का आयोजन

बस्ती जिले मेंआज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार का इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले मेंआज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार का इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित 'श्रमवीर गौरव समारोह -2026' कार्यक्रम का लाइव प्रसरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार, बस्ती में आयोजित किया गया।
 
इस कार्यक्रम के अवसर पर विधायक हरैया अजय सिंह , नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी , अपर जिलाधिकारी , उप श्रमायुक्त , सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं विभिन्न संघों के श्रमिक एवं सेवायोजक प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
 
उक्त अवसर पर श्रमिक जागरूकता हेतु संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें विधायक हरैया अजय सिंह द्वारा अपने उद्धबोधन में श्रमिक भाई/बहनों को जागरूक बनाये जाने हेतु श्रम विभाग द्वारा जारी पैम्पलेटों का अध्ययन करने पर जोर दिया तथा जागरूक होकर श्रम विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं में ऑनलाईन माध्यम से आवेदन कर हितलाभ प्राप्त करने की बात कही।
 
साथ ही उनके द्वारा जनपद बस्ती में स्थित अटल आवासीय विद्यालय को प्रदेश का अग्रणी विद्यालयों में शुमार करते हुए उसकी तुलना राजधानी स्थित विद्यालयों से की तथा इस पर प्रकाश डाला गया कि किस प्रकार श्रम विभाग श्रमिक भाई बहन के जीवन में प्रवेश करने (जन्म से), उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में, विवाह में तथा उनके बुढ़ापे में सहयोग प्रदान कर रहा है।
 
उक्त अवसर पर रचना केसरवानी, उप श्रमायुक्त द्वारा जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं श्रमिक भाई/बहनों को श्रमिक दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए श्रम विभाग के अन्तर्गत उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, उ०प्र० असंगठित सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विकास भवन, तृतीय तल पर स्थित कार्यालय में उनसे सम्पर्क करने को कहा।
 
इस अवसर पर निर्माण श्रमिक लाभार्थियों को जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण द्वारा हितलाभ प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया तथा गिग वर्क्स को उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 
 
अंत में श्रमिकों के जन जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए संगोष्ठी का समापन किया गया। इससे पूर्व उक्त अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से लेबर अड्डा गांधीनगर एवं कटरा में श्रमिकों के उन्नयन हेतु श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जागरूकता हेतु कैम्प / शिविर का आयोजन तथा उ0प्र0 मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोशिएसन द्वारा आयोजित स्वैछिक रक्दान कैम्प का आयोजन सम्मिलित है।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार