नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पटना के विद्यालय में हाथ स्वच्छता दिवस पर बच्चों को सिखाए गए साफ-सफाई के नियम
हाथ धोने की सही तकनीक बताकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
पटना,अंतर्राष्ट्रीय हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय, नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को हाथ धोने के सही तरीकों की जानकारी दी तथा नियम के अनुसार हाथ साफ कराकर इसका अभ्यास भी कराया।
गुप्ता ने बताया कि हाथ धोना एक बुनियादी और अत्यंत आवश्यक आदत है। सही तरीके से हाथ धोने से हम जीवाणु, विषाणु एवं अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक एस. इब्तेशाम हुसैन काशिफ ने की। शिक्षिका सुनीता कुमारी ने कहा कि नियमित हाथ सफाई से कई बीमारियों से बचाव संभव है। अमित कुमार ने जानकारी दी कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Read More महाकुंभ भगदड़: हाईकोर्ट ने कहा—मुआवजा दावों का फैसला 30 दिन में जिला प्रशासन करे, आयोग नहींविद्या झा ने संक्रमण की रोकथाम में हाथ स्वच्छता की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रणया कुमारी ने बच्चों को हाथ धुलाई कराते हुए इसके लाभों से अवगत कराया। तालिमी मरकज की सदस्या रेशमा खातून ने बच्चों को शौच के बाद तथा भोजन से पहले हाथ धोने की आदत विकसित करने की सलाह दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शरफुद्दीन नूरी, अजीज फातिमा सहित विद्यालय के बाल संसद की प्रधानमंत्री अलीशा परवीन एवं उप प्रधानमंत्री आलिया परवीन की सक्रिय भूमिका रही।


Comments