दहेज हत्या मामले में वांछित महिला गिरफ्तार, ।

परिवारजनों संग मिलकर दहेज के लिए   हत्या का आरोप,।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 
सरायइनायत/प्रयागराज। सरायइनायत थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। 
 
 सरायइनायत की टीम ने मु0अ0सं0-100/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्ता अफसरी बेगम (55) पत्नी हयात अली निवासी ग्राम सुदनीपुर खुर्द को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के हबुसा मोड़ के पास से पकड़ा और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की।
 
पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता पर आरोप है कि उसने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया और अंततः उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सरायइनायत थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85/80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें