कुम्हारी/माटीकला के कारीगरो को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक/पगमिल

ऑनलाइन आवेदन upmatikalaboard.in पर कर सकतें हैं सभी प्रपत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय में किसी भी दिन कार्यालय कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं ।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल किट्स वितरण योजनान्तर्गत मिट्टी कार्य से जुड़े हुए परम्परागत कारीगरों द्वारा माटीकला से निर्मित वस्तुएं जैसे कुल्हण, परई, गिलास, थाली, गगरी आदि को बढावा देनें के उद्देश्य से उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा जीवन स्तर में सुधार एवं उनके आय में वृद्धि के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रिक चाक) के निःशुल्क वितरण हेतु 35 का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं।

जिसके के लिए आवेदन आनलाईन कर जमा करने की अन्तिम तिथि 25.05.2026 हैं। साथ ही मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत जिनका ऋण बैंको द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक वितरित हो चुका हैं वे भी अपना ऑनलाइन आवेदन पगमिल हेतु कर सकते हैं इसके पश्चात गठित कमेटी के द्वारा साक्षात्कार उपरान्त चयन की प्रक्रिया पूर्ण होगी। ऑनलाइन आवेदन upmatikalaboard.in पर कर सकतें हैं सभी प्रपत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय में किसी भी दिन कार्यालय कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी के सी०यू०जी० नम्बर 9580503175 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

वाराणसी में लहराया मीरजापुर के रक्तदाताओ का परचम  Read More वाराणसी में लहराया मीरजापुर के रक्तदाताओ का परचम 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार