प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बैठक में सभी प्रधानों ने एकजुटता से आवाज़ बुलंद कर सरकार से समस्या निदान करने की मांग की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिले के  खंड विकास कार्यालय बर्डपुर के परिसर स्थित  सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के आह्वान पर ग्राम प्रधानों की बैठक प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष इ. प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। ग्राम प्रधानों ने एकजुटता से आवाज बुलंद करते हुए मांग पत्र खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को  सौंपा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने कहा कि गावं के विकास में प्रधानों का योगदान काफी अहम है। बैठक में सभी प्रधानों ने एकजुटता से आवाज़ बुलंद कर सरकार से समस्या निदान करने की मांग की।
 
कहा कि 26 मई के बाद ग्राम प्रधान को ही प्रशासक बनाया जाए अथवा कार्यकाल को बढ़ाया जाए। ग्राम पंचायत में कराये गये मनरेगा, ग्राम निधि के कार्यों का अविलम्ब भुगतान कराया जाए। चुनावी वर्ष होने के कारण गांव में ग्राम चौपाल का कार्य रोका जाये। खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा पंचायत में कराये जाने हेतु कार्यों में अड़ंगा न डाला जाये। ग्राम निधि, मनरेगा की आईडी तत्काल जनरेट करते हुये कार्य जारी रखा जाये।
 
प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष ताक़िब रिज़वी ने कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्या पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस दौरान प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष  इ .प्रदीप कुमार चौधरी,  दिलीप पांडेय, बैतुल्लाह , विजय कुमार चौरसिया, निसार अहमद, लालजी जयसवाल, सलाहुद्दीन, शिवसागर यादव, राजेश कुमार चौधरी, राम सुभाग पासवान , भवानी शंकर शुक्ल, ओम प्रकाश लोधी आदि  मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें