कानपुर में पत्नी की हत्या का खुलासा: शराब के QR कोड ने खोला राज
पति और साथी गिरफ्तार
कानपुर। कानपुर से सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। कैब चालक हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू ने अपनी दूसरी पत्नी मोनी वर्मा की हत्या कर शव को बक्से में भरकर प्रयागराज-कानपुर हाईवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने शराब की बोतल पर लगे QR कोड और सर्विलांस की मदद से आरोपी पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हाईवे किनारे बक्से में मिला था शव
15 अप्रैल को कल्याणपुर गांव के पास हाईवे किनारे एक बक्से में महिला का शव मिला था। जांच में शव की पहचान अमेठी निवासी मोनी वर्मा (30) के रूप में हुई।

पति ने रची थी साजिश
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मोनी हर्ष की दूसरी पत्नी थी। वह एक NGO में काम करती थी। हर्ष ने तीन साल पहले उससे चोरी-छिपे शादी की थी और उसे शारदा नगर में किराए के मकान में रखा था, जबकि खुद पहली पत्नी और परिवार के साथ दबौली में रहता था। मोनी लगातार हर्ष पर अपने साथ घर ले जाने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रच डाली।
ऐसे की हत्या
15 अप्रैल को आरोपी ने पहले बाजार से बक्सा, कुनेन की गोलियां और पॉलिथीन खरीदी। फिर मौका देखकर मोनी को कमरे में बेड पर गिराकर उसके ही दुपट्टे से गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने अपने दोस्त यश गुप्ता को बुलाया और पैसों का लालच देकर साथ लिया। दोनों शव को कार में रखकर प्रयागराज की ओर निकले और लौटते समय हाईवे किनारे बक्सा फेंककर फरार हो गए।
पहचान छिपाने की कोशिश
मृतका का हैंडबैग भी झाड़ियों में फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके। बाद में पुलिस ने हैंडबैग बरामद किया, जिसमें दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और हेल्थ कार्ड मिले।
शराब के QR कोड से खुला राज
शव मिलने पर महिला के कपड़ों पर शराब का एक QR कोड चिपका मिला था। जांच में यह कोड नमक फैक्टरी चौराहे के पास स्थित दुकान का निकला। पुलिस ने वहीं से सुराग जुटाया और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई।
दोनों आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यश गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
uttar pradesh crime news kanpur crime news महिला हत्या मामला Kanpur local news Murder Mystery UP Kanpur murder case कानपुर हत्याकांड पत्नी हत्या कानपुर QR Code Murder Mystery Harsh Khiyani Case Moni Verma Murder Prayagraj Kanpur Highway Case Crime Investigation Kanpur Kanpur Police Reveal Domestic Murder India Husband Wife Crime Case High Profile Murder Kanpur QR Code Evidence Surveillance Investigation India Criminal Case Kanpur


Comments