नवीनतम
राजनीति
कपड़ा व्यापारी से मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के तौधकपुर उर्फ मिर्जापुर गांव निवासी कपड़ा व्यापारी वेद प्रकाश त्रिवेदी से मारपीट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के तौधकपुर उर्फ मिर्जापुर गांव निवासी कपड़ा व्यापारी वेद प्रकाश त्रिवेदी से मारपीट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दर्शन गत 30 अप्रैल की देर रात को गांव निवासी वेद प्रकाश त्रिवेदी अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी गांव के ही निकट गांव निवासी अनुज त्रिवेदी उर्फ बच्चा अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की थी।
इससे उन्हें गंभीर चोटे आ गई थी। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घायल व्यापारी के बेटे प्रशांत ने छह लोगो के विरुद्ध मारपीट और लूट की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित और आरोपी के बीच पुराने मकान की खरीद फरोख्त लेकर विवाद था। इसी को लेकर पीड़ित के साथ मारपीट की गई। जांच में लूट की घटना असत्य पाई गई।
रायबरेली लालगंज आरोपी गिरफ्तार जिला अस्पताल कोतवाली क्षेत्र रायबरेली समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई मारपीट की घटना अपराध समाचार स्थानीय विवाद संपत्ति विवाद प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह तौधकपुर उर्फ मिर्जापुर कपड़ा व्यापारी वेद प्रकाश त्रिवेदी अनुज त्रिवेदी उर्फ बच्चा गंभीर चोटें सीएचसी रेफर प्रशांत मारपीट और लूट मामला पुलिस केस दर्ज पुराने मकान विवाद जांच रिपोर्ट लूट का आरोप असत्य अन्य आरोपियों की तलाश गिरफ्तारी कार्रवाई


Comments