निर्माण कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं- जिलाधिकारी चर्चित गोंड

बाउंड्री वॉल निर्माण से संबंधित सभी विवादों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्य तत्काल पुनः प्रारंभ कराया जाए-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती, घोरावल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता की अनिवार्य रूप से थर्ड पार्टी से जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

IMG-20260501-WA0090

किन्नरपट्टी बाजार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्राम प्रधान नथुनी चौहान रहे मुख्य अतिथि Read More किन्नरपट्टी बाजार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्राम प्रधान नथुनी चौहान रहे मुख्य अतिथि

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में हर हाल में पूर्ण किया जाए। विलंब या शिथिलता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का भी जायजा लिया गया, जहां स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण कार्य बाधित होने की जानकारी प्राप्त हुई।

कांग्रेसियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किया प्रदर्शन Read More कांग्रेसियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किया प्रदर्शन

इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी घोरावल को निर्देश दिए कि बाउंड्री वॉल निर्माण से संबंधित सभी विवादों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्य तत्काल पुनः प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से रहें दूर: डीएम Read More पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से रहें दूर: डीएम

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें