बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान

ग्राम चावड़ स्थित गुरू अशोक मित्र बौद्ध विहार में शुक्रवार को भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। ग्राम चावड़ स्थित गुरू अशोक मित्र बौद्ध विहार में शुक्रवार को भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पी.एन. दीवान पब्लिक स्कूल  के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को शिक्षा और जीवन की आधारशिला बताया।

 उन्होंने ने कहा 
भगवान बुद्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवता के सबसे बड़े शिक्षक थे। हमारा यही उद्देश्य है कि विद्यार्थी बुद्ध के 'अप्प दीपो भव' (अपना दीपक स्वयं बनो) के मंत्र को आत्मसात करें। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल साक्षर होना नहीं, बल्कि करुणा और विवेक का विकास करना है। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त और अनुशासित समाज का निर्माण कर सकते हैं।


इससे पूर्व समता सैनिक दल के पूर्व जिला प्रवक्ता जसवीर सिंह राणा ने बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक बुद्ध वंदना और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने समाज में शांति, प्रेम और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से वंदना सिंह, विधि सिंह, प्रज्ञा सिंह, पारी गौतम, जितेंद्र कुमार, कुणाल, लवी, मयंक कुमार, द्वारिका प्रसाद बौद्ध, खूबकरन लाल, राजेंद्र सक्सेना, दीपिका बनर्जी, सुलभ अग्रवाल, सोनम कश्यप, शीतल साहू और रूबी गंगवार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार