पचोखरा विद्युत फीडर पर स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने लगाए गए स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर फीडर परिसर में फेंक दिया
टूण्डला- स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा, क्षेत्र में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का लगातार प्रदर्शन जारी है, इसी क्रम में शुक्रवार को पचोखरा विद्युत फीडर उपकेंद्र पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कोटकी पचोखरा आदि क्षेत्र की सैकड़ों की संख्या में एकत्रित महिलाएं फीडर उपकेंद्र पहुंचीं। एकत्रित महिलाओं ने विद्युत फीडर पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने लगाए गए स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर फीडर परिसर में फेंक दिया।
महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अत्यधिक बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। बिल जमा होने के बावजूद बिजली काट दी जाती है।बिजली चालू कराने के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त जानकारी और सहमति के मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगी। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की।
शुक्रवार को छुट्टी का दिन होने के कारण विद्युत फीडर पर तैनात जे.ई मौके पर नहीं पहुंचे महिलाओं ने फीडर पर मौजूद एस.एस.ओ का घेराव कर लिया, सूचना पर पहुंची थाना पचोखरा पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया और मौके पर मौजूद एस एस ओ ने विद्युत अधिकारियों से बात कर महिलाओं को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया इस दौरान महिलाओं ने कहा कि जब तक उनको बिना सहमति के लगाए गए स्मार्ट मीटर वापिस नहीं लिए जाएंगे तब तक उनका प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
uttar pradesh news tundla news electricity bill issue UP electricity department women protest UP स्मार्ट मीटर विरोध Smart Meter Protest ग्रामीण विरोध प्रदर्शन टूण्डला समाचार पचोखरा विद्युत फीडर Pachokhara Power Feeder महिलाओं का प्रदर्शन बिजली बिल विवाद उत्तर प्रदेश बिजली विभाग Smart Meter Controversy बिजली उपभोक्ता समस्या Firozabad Local News स्मार्ट मीटर हटाओ Electricity Consumer Protest महिला आंदोलन


Comments