फीचर्ड
राजनीति
राजकीय औद्योगिक संस्थान सुखपाल नगर में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई
प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक संस्थान, सुखपालनगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न उद्योगों से जुड़े महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण श्रमिकों को दिखाया गया।
मुख्यमंत्री के संबोधन में श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।इस अवसर पर जनपद के प्रमुख उद्यमी अनुराग खण्डेलवाल,चन्द्र प्रकाश शुक्ला,दिनेश वरनवाल, राज किशोर साहू एवं संतोष साहू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता भी सम्मिलित हुए।जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं।
उनके परिश्रम एवं समर्पण के बिना औद्योगिक विकास की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
pratapgarh news औद्योगिक विकास प्रतापगढ़ समाचार रोजगार अवसर स्वतंत्र प्रभात समाचार Worker Rights India अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस Labour Day 2026 राजकीय औद्योगिक संस्थान सुखपाल नगर Industrial Training Institute Pratapgarh श्रमिक सम्मान समारोह Worker Welfare Program जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी Uttar Pradesh Labour Event मुख्यमंत्री संबोधन Labour Welfare Schemes श्रमिक कल्याण योजना UP Government Programs सामाजिक सुरक्षा श्रमिक Labour Day Celebration India


Comments