आओ हम सब मिलकर पशु पक्षियों को दाना पानी दे

हम सब मिलकर पशु पक्षियों को दाना पानी दे जिससे उनकी जीवन की रक्षा हो सके

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। जनहित कारिणी समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा पशु पक्षियों को दाना पानी के लिए मुट्ठीगंज में पात्र वितरण किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के मंत्री सैफुल अब्बास एवं पूर्व भाजपा प्रवक्ता एवं समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि बढ़ती हुई गर्मी में आओ हम सब मिलकर पशु पक्षियों को दाना पानी दे जिससे उनकी जीवन की रक्षा हो सके।
 
समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार जैन ने कहा कि समिति के द्वारा यह अभियान सभी वार्डों में चलाया जाएगा। इस अवसर पर अमर नाथ वर्मा, सिपाही लाल यादव,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, सुनील केसरवानी दीपक केसरवानी अजय अग्रहरि शत्रुघ्न जायसवाल पशु प्रेमी अभिलाष केसरवानी, मनोज कुमार,कमलेश केसरवानी, ने मुट्ठीगंज क्षेत्र में पशु पक्षियों के लिए दाना पानी का पात्र वितरण किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार