श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे
इलाके में दहशत, फायर ब्रिगेड स्टेशन की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुल्लभछड़ा के पास स्थित आदर्श कृष्णनगर गांव में एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। सी.वी.पी. स्कूल के पूर्व दिशा में स्थित पूर्व पत्रकार जगदानंद सिन्हा के गौशाला में बीती रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गौशाला के विभिन्न हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही जगदानंद सिन्हा के बड़े भाई सदानंद सिन्हा मवेशियों को बचाने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान वे गंभीर
रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि उनके शरीर का अधिकांश हिस्सा आग में जल गया है।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी दुल्लभछड़ा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर्याप्त उपचार सुविधा न होने के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। संचार संबंधी समस्याओं के चलते बाद में उन्हें आनन-फानन में माकुंदा अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इधर, आग की खबर फैलते ही रात करीब 2:30 बजे स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, जिसमें वे काफी हद तक सफल भी रहे। बाद में रात 2:45 बजे राताबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रामकृष्णनगर फायर सर्विस विद्यानगर के रास्ते रात 3:15 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया गया।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में कई अग्निकांड की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। इसी को लेकर स्थानीय निवासियों ने दुल्लभछड़ा में शीघ्र फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।
श्रीभूमि अग्निकांड Ramkrishnanagar Assembly News स्वतंत्र प्रभात श्रीभूमि Dullabchhara Fire Incident आदर्श कृष्णनगर आग Sribhumi District Fire News Assam Fire Accident गौशाला में आग Cattle Shed Fire India Sadanand Sinha Burn Case Silchar Medical College Fire Brigade Demand Assam Rural Fire Safety India Dullabchhara Local News Assam Emergency Services Village Fire Disaster Fire Station Demand Krishna Nagar Village Fire Local Administration Assam Fire Safety Awareness India


Comments