अनपरा तापीय परियोजना में 'पॉश एक्ट-2013' पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रशिक्षण में बिजली अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

राजेश तिवारी Picture
Published On

अनपरा/सोनभद्र-

उ०प्र० राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि० की अनपरा तापीय परियोजना में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पॉश एक्ट-2013 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रबंधन की सकारात्मक पहल पर मानव संसाधन विकास खण्ड (एचआरडी) द्वारा इस प्रशिक्षण का आयोजन परियोजना कॉलोनी स्थित प्रेक्षागृह में किया गया।

इस अनिवार्य कार्यशाला में अनपरा तापीय परियोजना के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सकारात्मक रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में इं अजय कटियार,मुख्य महाप्रबंधक,अनपरा, इं दूध नाथ, महाप्रबंधक 'अ' ताप, इं निखिल चतुर्वेदी,महाप्रबंधक प्रशासन, इं प्रशांत त्रिपाठी,महाप्रबंधक 'द' ताप, इं चंद्र प्रकाश,महाप्रबंधक 'ब' ताप,विशेष रूप से उपस्थित होकर लोगों को कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित हो,इसके लिए इस 'स्टैंडर्ड पॉश वर्कशॉप' को तीन बैचों और दो शिफ्टों में विभाजित किया गया था। इसमें सीजीएम कार्यालय सहित 'ए', 'बी' और 'डी' टीपीएस के विभिन्न खण्डों एवं मंडलों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी अनिवार्य सहभागिता दर्ज कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जे बी पब्लिक इंटर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित  Read More जे बी पब्लिक इंटर कालेज में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित 

इस अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यशाला के उत्कृष्ट प्रबंधन और सफल संचालन के लिए अधिशासी अभियंता इं अमित कुमार मिश्रा,सहायक अभियंता इं अभिव्यक्ति सिंह और इं रामाशीष गुप्ता के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की गई।उनके बेहतरीन समन्वय और कुशल प्रस्तुतीकरण के कारण ही यह सेमिनार सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा।इस दौरान सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

नवनिर्मित कान्हा गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा का अध्याय शुरू Read More नवनिर्मित कान्हा गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा का अध्याय शुरू

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें