घर के छप्पर में लगे बांस के सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के बदुरगहना गांव में बुधवार की सुबह एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। 
  जानकारी के अनुसार, बलिराम (40 वर्ष) पुत्र शिवचरन ने सुबह  अपने घर के छप्पर में लगे बांस के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की। 
 घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। मृतक की पत्नी आरती, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बलिराम अपने पीछे तीन  बच्चों  भोला, कृष्णनाथ और बेटी उर्मिला को छोड़ गया है।

परिजनों के अनुसार, बलिराम कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया।

सूचना पर खेसरहा पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस मामले में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जिसके चलते कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें