पुलिस लाइन ज्ञानपुर, भदोही में 198 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्। 

मिशन खाकी:  जनपदीय पुलिस को मिले 198 जांबाज, सुरक्षा का संकल्प हुआ और प्रखर!

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

आज दिनांक 26.04.2026 को प्रशिक्षण केन्द्र पुलिस लाइन ज्ञानपुर, भदोही में 198 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

पूरे परेड ग्राउण्ड में अनुशासन, ऊर्जा एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ नवआरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि  शिव हरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, वाराणसी रहे, जिनके द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात उन्होंने परेड ग्राउण्ड में सुसज्जित 07 टोलियों का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता एवं ड्रिल की उत्कृष्टता की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान नवआरक्षियों का आत्मविश्वास, संतुलन एवं अनुशासन विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहा।

इसके उपरान्त समस्त टोलियों द्वारा शानदार एवं समन्वित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें कदम से कदम मिलाकर चलते हुए सभी टोलियों ने सलामी मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी।

मार्चपास्ट की सटीकता, तालमेल एवं अनुशासन ने उपस्थित जनसमूह को अत्यंत प्रभावित किया और पूरे परिसर में गर्व एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान न केवल विजेताओं के लिए गौरव का विषय रहा, बल्कि अन्य प्रशिक्षार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना।

सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी- प्रशिक्षु आरक्षी रामकरन पाल जनपद भदोही बाह्य कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी- प्रशिक्षु आरक्षी नरोत्तम सिंह जनपद भदोही

अंतः कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षु आरक्षी रामकरन पाल जनपद भदोही

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवआरक्षियों को दीक्षांत की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है।

उन्होंने सभी को ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

साथ ही सभी नवआरक्षियों को कर्तव्यों के प्रति शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा भी अपने संबोधन में सभी नवआरक्षियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को और अधिक सुदृढ़ बनाने में नवआरक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी तथा आमजन के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं मित्रवत पुलिसिंग ही उनकी पहचान बने।

कार्यक्रम के दौरान अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही, शुभम अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक बलराम, श्रेत्राधिकारी लाईन्स भदोही   अनिल कुमार,प्रतिसार निरीक्षक भदोही एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
भदोही उत्तर प्रदेश पुलिस यूपी पुलिस समाचार भदोही समाचार पुलिस सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था ज्ञानपुर पुलिस लाइन रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण पुलिस लाइन ज्ञानपुर 198 रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत समारोह 2026 शिव हरि मीणा अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही नवआरक्षी पासिंग आउट परेड पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भदोही मार्चपास्ट समारोह पुलिस भर्ती प्रशिक्षण रामकरन पाल नरोत्तम सिंह उत्कृष्ट प्रशिक्षार्थी सम्मान पुलिस सेवा जनसेवा अनुशासन और समर्पण वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस परेड समारोह नवआरक्षी शपथ समारोह मित्रवत पुलिसिंग

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार