फर्जी दस्तावेज बनाकर अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र हासिल करने वाला अभियुक्त गिरफ़्तार
इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना बहरिया में मामला दर्ज किया गया था
बहरिया, प्रयागराज। बहरिया पुलिस फर्जी दस्तावेज तैयार कर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बहरियावांछित अभियुक्त बलवन्त कुमार धुरिया को रविवार (26 अप्रैल 2026) को सिलोखरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बलवन्त कुमार धुरिया (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी सिलोखरा, थाना बहरिया, मूल रूप से पिछड़ी जाति से संबंधित है। उसने सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खुद को अनुसूचित जाति का दर्शाते हुए फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया था। इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना बहरिया में मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक मामला SC/ST एक्ट से भी संबंधित है।
prayagraj news प्रयागराज पुलिस बहरिया थाना अपराध समाचार प्रयागराज उत्तर प्रदेश पुलिस कार्रवाई government scheme fraud फर्जी जाति प्रमाण पत्र बहरिया पुलिस बलवन्त कुमार धुरिया गिरफ्तार फर्जी दस्तावेज मामला SC प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा सरकारी योजना धोखाधड़ी कूटरचित दस्तावेज अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र प्रयागराज अपराध समाचार जाति प्रमाण पत्र घोटाला सरकारी सुविधा फर्जीवाड़ा Baharia Police Fake Caste Certificate SC Certificate Fraud


Comments