अवैध संबंध के शक में  बेटे की हत्या मे  पिता गिरफ्तार

हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पिता से पूछताछ जारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

करेली/ प्रयागराज। शहर के करेली थाना क्षेत्र में  सनसनीखेज वारदात का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर करते हुए आरोपी पिता पप्पू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रियंशु के रूप में हुई है। आरोपी पिता पप्पू जायसवाल को अपनी पत्नी और बेटे के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक ने उसे इस कदर अंधा कर दिया कि उसने अपने ही बेटे की हत्या जैसा जघन्य कदम उठा लिया।
 
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई।
 
इस पूरे प्रकरण में पुलिस अधिकारी निकिता श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की इसी सक्रियता और रणनीति के चलते आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या में प्रयुक्त साधनों तथा अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार