महाराज पुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने टैंट कारोबारी को कुचला

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने घायल को पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना महाराज पुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे, टैंट कारोबारी को कुचल दिया,, गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,, घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया,, महाराज पुर थाना क्षेत्र के रूमा निवासी रामचंद्र 32 वर्ष टैंट कारोबारी थे,, परिवार में पिता ब्रजलाल, पत्नी रीना, और दो बच्चे,रूद्र,और त्रिशा,, परिजनों के मुताबिक रामचंद्र शनिवार को एक शादी में टैंट और डीजे लगानें का काम करने गाए गए थे,
 
देर रात करीब 10 बजें काम ख़त्म करके घर लौटते समय हादसा हुआ,, बताया गया है प्रयागराज की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे रामचंद्र को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद भागने के प्रयास में चालक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे सिर,हाथ,और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई,, घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने घायल को पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया,,
 
महाराज पुर थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है क्षेत्र में लगें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,,, उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा,, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार