भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने लिया फैसला, स्कूलों के समय में बदलाव

• तेज धूप और लू के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी का आदेश, कक्षा 1 से 8 तक नई समय-सारिणी में परिवर्तन

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी, तेज धूप और लू के असर को देखते हुए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों सहित सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का संचालन अब बदले हुए समय से किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

• सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी पढ़ाई

जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के चयनित बच्चों के प्रवेश गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में शत प्रतिशत कराये जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी Read More अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के चयनित बच्चों के प्रवेश गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में शत प्रतिशत कराये जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें