नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मोना जी जन प्रतिनिधि ही नहीं बल्कि समर्पण संघर्ष एवं सेवा की मिसाल हैं- डॉ नीरज
यह केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है
प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सीएलपी लीडर एवं रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर केक खिलाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने भावनात्मक संबोधन में कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि समर्पण, संघर्ष और सेवा की जीवंत मिसाल हैं।
उनके पिता प्रमोद तिवारी जी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा से लगातार 9 बार जीत हासिल कर एक ही दल, एक ही निशान और एक ही विधानसभा क्षेत्र से इतिहास रचते हुए अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। यह केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि मोना जी ने अपने पिता की इस गौरवशाली विरासत को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया है और लगातार तीन बार विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा की है। जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में भी वे 50 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर सेवा, समर्पण और विश्वास के 50 वर्षों के इतिहास को और मजबूत करेंगी।कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र ने कहा कि मोना जी का जीवन संघर्ष, संवेदनशीलता और जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
उनका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत है और हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव केके शुक्ला, सिटी नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद सलमानी, संस्कार मिश्र,जिला सचिव आशिक अली, नगर सचिव अरबाज आलम, रवि प्रताप सिंह, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, एडवोकेट ओम प्रकाश तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
UP Politics News प्रतापगढ़ समाचार Aradhana Mishra Mona यूपी राजनीति Neeraj Tripathi Congress Pratapgarh Congress News ram pur khas mla congress party up political event pratapgarh birthday celebration leader pramod tiwari legacy congress workers meeting political leadership up party organization news local politics pratapgarh public service leadership women leader india congress sevadal news grassroots politics up political support event election prospects up party strengthening congress कांग्रेस कार्यक्रम विधायक मोना राजनीतिक खबर


Comments