सिद्धार्थनगर :  बूढ़ी  राप्ती  नदी  में नहाने गए दो( जूनियर रेजिडेंट ) मेडिकल छात्रों की डूबने से मौत

इनके साथ गए एमबीबीएस के दो छात्र विनीत चौधरी और नीतेश कुमार सुरक्षित हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर/ माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के दो जेआर (जूनियर रेजीडेंट) मेडिकल छात्र  बूढ़ी राप्ती में सोमवार की दोपहर  लगभग   तीन बजे नहाने के दौरान डूब गए। करीब दो घंटे तक गोताखोर नदी में खोज करते रहे। गहरे पानी में दोनों मेडिकल छात्रों का  शव मिला।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मेडिकल कालेज के अधिकारी और जोगिया थाना की पुलिस पहुंच गई। दोनों जेआर  में एक  बस्ती के डा. सत्यम नायक( 20) पुत्र  संतराम नायक  और दूसरा  राजस्थान निवासी  सचिन गहरवार  ( 21) पुत्र सेवई गहरवार थाना  माधोपुर  राजस्थान। जबकि इनके साथ गए एमबीबीएस के दो छात्र विनीत चौधरी और नीतेश कुमार सुरक्षित हैं।
 
जोगिया थाना के योगमाया मंदिर के पास बूढ़ी राप्ती में नहाने के लिए मेडिकल कालेज के दो जेआर समेत चार लोग गए थे। सभी कार से योगमाया मंदिर के पास से बांध पार करके बूढ़ी राप्ती में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय वर्ष 2019 बैच के जेआर डा. सचिन गहरवार गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख 2024 बैच के एमबीबीएस छात्र सचिन गहरवार ने बचाने का प्रयास किया।
 
इस दौरान किनारे पर खड़े एमबीबीएस 2024 बैच के छात्र विनीत चौधरी और नीतेश कुमार ने शोर मचाया। कुछ दूरी पर मौजूद चरवाहों ने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही जोगिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों के शव को गहरे पानी से निकाला। एसओ जोगिया अभय सिंह ने बताया कि घटन सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों शव को खोज निकाला गया।

About The Author

Post Comments

Comments