जनगणना हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण प्रारम्भ
जिसके मन में जो भी शंकाएं हो उसका समाधान प्रशिक्षण कक्ष में अवश्य कर लिया जाय
प्रतापगढ़। अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में जनगणना 2026-27 हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर की तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ है। कुल 225 प्रगणक एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तहसीलदार सदर अनिल कुमार ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी लोग पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करे जिससे जनगणना करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।जिसके मन में जो भी शंकाएं हो उसका समाधान प्रशिक्षण कक्ष में अवश्य कर लिया जाय।
मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराया गया।परिवार के प्रकार के बारे में जानकारी दी गई। भवन परिसर व आवासीय गैर आवासीय मकान के बारे में जानकारी दी गई।नजरी नक्शा बनाने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सदर, खंड शिक्षा अधिकारी सदर संतोष श्रीवास्तव, सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, आरके, कमल आदि मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ समाचार प्रगणक प्रशिक्षण up administration news Population Census India Digital census process Local News Pratapgarh ताजा खबर यूपी government census work data collection training field survey india official training program public administration up training workshop india census preparation news government initiative india statistical survey india rural administration up जनगणना प्रशिक्षण सरकारी कार्यक्रम


Comments