गोवंश तस्करी मामले में 4 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

होलागढ़- गोवंश तस्करी से जुड़े मामले में पुलिस टीम ने चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना होलागढ़ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 31/26, धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित चार आरोपियों—बशारतउल्ला, आफताब अहमद, शमसाद और मोहम्मद साकिब—को 20 अप्रैल 2026 को पश्चिमनारा स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
 
गौरतलब है कि 10 अप्रैल 2026 को इन अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर डीसीएम वाहन (संख्या UP25 DT 7001) में गोवंश लादकर जनपद प्रतापगढ़ से कैमूर (बिहार) ले जाया जा रहा था। इसी दौरान थाना होलागढ़ क्षेत्र के पश्चिमनारा नहर पुलिया के पास वाहन फंस गया। मौके का फायदा उठाकर सभी आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना होलागढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है, जबकि एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है।

About The Author

Post Comments

Comments