आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ नव प्रवेश उत्सव

प्रवेश उत्सव का उद्देश्य छात्रों में विद्यालय के प्रति अपनापन, अनुशासन एवं पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र अंतर्गत बर्डपुर नगर में स्थित आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ और नव प्रवेशी विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय में शुरू हुए नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक राजकुमारी पाण्डेय की  उपस्थिति में शिक्षकों सहित स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतारकर तथा उन्हें गुलाब का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।विद्यालय की प्रबंधक राजकुमारी पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश उत्सव का उद्देश्य छात्रों में विद्यालय के प्रति अपनापन, अनुशासन एवं पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना है।
 
वही बच्चों ने फीता काटकर विद्यालय में प्रवेश किया । तो वहीं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए माँ सरस्वती से बल,बुद्धि, विद्या  प्रदान करने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में नव प्रवेशी नन्हे मुँन्हे बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। इस दौरान विद्यालय के संचालक नितेश पाण्डेय ने सत्र प्रारम्भ की विशेष प्रार्थना सभा में संचालक कौशल, संस्कार, संकल्प थीम के साथ नए सत्र की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शोभनाथ यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए  नियमित अध्ययन व लक्ष्य निर्धारण पर बल दिया।
 
सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को विद्यालय के बारे में बताते हुए कहा कि यह विद्यालय पिछले 41 वर्षों से क्षेत्र में बेहतर एवं गुवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए अपने 42 वें सत्र में प्रवेश कर रहा है । क्षेत्र के अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय एवं उसमें अध्ययनरत छात्र - छात्राएं अपने कठोर परिश्रम के फलस्वरूप निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।  इस दौरान उमेश यादव, संतोष यादव,संदीप राव, रुचि उपाध्याय, श्वेता पटवा, रीता जायसवाल,पवन पाठक, सरिता जायसवाल, अन्नू जायसवाल, प्रेमलता पासवान, संगीता मौर्य, शशि जायसवाल, विनय कुमार वर्मा, अरुण कुमार, अमित कुमार, चंद्रावती देवी आदि उपस्थित रहे,

About The Author

Post Comments

Comments