नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
झूंसी पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास और भगवान बुद्ध की मूर्तियों पर पेंट फेंका, इलाके में तनाव
मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज
झूंसी प्रयागराज। झूसी क्षेत्र स्थित एक पार्क में उस समय हड़कंप मच गया जब अराजकतत्वों द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास और भगवान बुद्ध की मूर्तियों पर पेंट फेंकने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना स्थल पर (एसीपी) कुंजलता और झूंसी थानाध्यक्ष महेश मिश्रा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह शरारती तत्वों की करतूत प्रतीत हो रही है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यूपी क्राइम न्यूज Jhunsi Prayagraj news भारी पुलिस बल तैनात झूंसी पार्क न्यूज बाबा साहब अंबेडकर मूर्ति अपमान संत रविदास मूर्ति विवाद भगवान बुद्ध प्रतिमा पेंट झूंसी प्रयागराज तनाव मूर्तियों पर पेंट फेंकने की घटना पुलिस फोर्स तैनात Ambedkar Statue Vandalized Sant Ravidas Statue News Lord Buddha Statue Paint Incident Tension in Jhunsi प्रयागराज पुलिस एक्शन धार्मिक भावनाएं आहत अराजक तत्वों की करतूत Jhunsi Park Incident Today Peace appeal Prayagraj मूर्तियों का अनादर


Comments