नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिविल लाइंस के पत्रिका चौराहे पर भीषण आग
दो रेस्टोरेंट व अंग्रेजी मॉडल शॉप जलकर खाक
प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्रिका चौराहे पर देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में एक ही भवन में संचालित दो रेस्टोरेंट और एक अंग्रेजी मॉडल शॉप पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पत्रिका चौराहे पर स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में रात करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा फर्स्ट फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पर रेस्टोरेंट संचालित थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर अंग्रेजी मॉडल शॉप की दुकान थी।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए चार दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
इस भीषण आगजनी में लाखों रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि घटना के समय प्रतिष्ठान बंद होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
breaking news prayagraj प्रयागराज ब्रेकिंग न्यूज पत्रिका चौराहा भीषण आग सिविल लाइंस प्रयागराज न्यूज़ रेस्टोरेंट में आग की खबर अंग्रेजी मॉडल शॉप में आग Massive fire at Patrika Chauraha Civil Lines Prayagraj fire Restaurant burnt in fire Model Shop fire news दमकल विभाग की कार्रवाई प्रयागराज अग्नि कांड Fire brigade Prayagraj Civil Lines fire incident भीषण आग से लाखों का नुकसान प्रयागराज मुख्य समाचार पत्रिका चौराहा ताजा खबर Short circuit fire news यूपी फायर अपडेट Prayagraj Police and Fire Service


Comments