नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नवप्रवेशी बच्चों का विद्यालय में हुआ स्वागत
विद्यालय परिवार ने तिलक लगाकर, कलम, कापी व पेंसिल आदि भेंटकर स्वागत किया
सिद्धार्थनगर / शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नये शिक्षण सत्र के शुरू होने के बाद विद्यालयों के शिक्षक अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों का दाखिला स्कूल में कराने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय खुरहुरिया में सोमवार को नवप्रवेशी बच्चों का विद्यालय परिवार ने तिलक लगाकर, कलम, कापी व पेंसिल आदि भेंटकर स्वागत किया।
नव प्रवेशी बच्चों को शिक्षकों ने अनाज के ऊपर उंगलियों को फेरकर अक्षर व गिनतियों को लिखने,आकृति को बनाने का तरीका सिखाया। अपने - अपने अभिभावकों के साथ पहुंची छात्रा नंदनी, सुंदरी, व बबिता, मोहन आदि के चेहरे पर खुशी रही। इस दौरान प्रधानाध्यापिका कल्पना रावत, गीता, रंजना श्रीवास्तव, कन्हैया लाल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
स्कूल चलो अभियान शिक्षा समाचार शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश स्कूल नामांकन अभियान स्कूल में नया नामांकन प्रवेश उत्सव कार्यक्रम नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत विद्यालय में स्वागत समारोह बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत Enrollment of new students School welcome ceremony Welcome of new students in school Basic Education News Student welcome event विद्यालय में उत्सव नए छात्र-छात्राओं का अभिनंदन Education awareness news Primary school welcome news छात्रों का उत्साह स्कूल में पहला दिन


Comments