दिव्यता के साथ निकलेगी राष्ट्र हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा आज 

मंगल कलश  मार्ग को भगवा मय कर दिया गया है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज- प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमंत कथा को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं समिति के अध्यक्ष डा उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की राष्ट्र हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा के साथ आगाज किया जाएगा। मंगल कलश यात्रा को चार भागों में विभाजित किया गया जो मंगल कलश  मार्ग को भगवा मय कर दिया गया है।
 
और यात्रा मार्ग में स्वागत मंच, पुष्प वर्षा, आरती पूजन, प्रसाद वितरण, पानी वितरण, की व्यवस्था की गई है जगह-जगह पर टैंकर लगाए गए हैं मोबाइल टॉयलेट और छायादार बड़े छाते की अग्निशमन वाहन एंबुलेंस वाहन की व्यवस्था की गई है।महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने बताया कि मंगल कलश यात्रा में रामायण सीरियल के राम सांसद अरुण गोविल,सीता दीपिका चिखलिया एवं सुनील लहरी लक्ष्मण सहित पूज्य साधु संत महंत सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि गण शामिल होंगे।

About The Author

Post Comments

Comments